शाओमी Mi 6 का 4GB रैम वेरिएंट लांच, जानें कीमत
11/8/2017 12:59:51 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इस साल अपने Mi 6 स्मार्टफोन को 6जीबी वेरियंट के साथ लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का 4जीबी वेरियंट पेश कर दिया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 22,542 रुपए रखी है। वहीं, अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक है तो हम आपको बता दें कि कंपनी इस फोन को11 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।
शाओमी Mi 6 (4GB) के फीचर्स
| डिस्प्ले | 5.15 इंच |
| प्रोसैसर | 2.45 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसैसर |
| रैम | 3GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
| रियर कैमरा | 12MP,12M |
| फ्रंट कैमरा | 12MP,12MP |
| बैटरी | 3,350mAh |
| कनैक्टिविटी | 4G LTE + VoLTE एचडी वॉयल कॉलिंग सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.1 और जीपीएस |

