iPhone 18 Pro सीरीज में 30 घंटे का बैटरी बैकअप, 15 मिनट में 50% चार्ज; 3 गुना बड़ा कूलिंग सिस्टम फोन को रखेगा ठंडा

9/10/2026 12:59:49 AM

गैजेट डेस्क: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का ऐलान कर दिया है। हालांकि नए मॉडल्स का बाहरी डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन इनके कैमरे, प्रोसेसर, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मोर्चे पर कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं।

24 से 30 घंटे तक का दमदार बैटरी बैकअप

कंपनी ने अपने प्रो मॉडल्स के बैटरी बैकअप में बड़ा सुधार किया है। ऐपल इवेंट 2026 में दी गई जानकारी के मुताबिक आईफोन 18 प्रो एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 24 घंटे तक का बैकअप देता है। वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स बड़े साइज वाले इस मॉडल में बैटरी क्षमता 30 घंटे तक पहुंच जाती है। इसके अलावा नए मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जिससे फोन मात्र 15 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

नेक्स्ट-जेन वेपर चैंबर रखेगा फोन को ठंडा

लंबे समय तक गेमिंग, हेवी टास्क और तेज चार्जिंग के दौरान डिवाइस को गर्म होने से बचाने के लिए एक नया कूलिंग सिस्टम पेश किया गया है। आईफोन 18 Pro में नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चैंबर कूलिंग तकनीक दी गई है, जिसका सरफेस एरिया iPhone 17 Pro की तुलना में 3 गुना बड़ा है। इस सिस्टम के भीतर डीआयनाइज्ड पानी लगातार घूमता रहता है। यह तकनीक फोन के अंदर बनने वाली गर्मी को तेजी से बाहर निकालती है, जिससे डिवाइस ज्यादा देर तक ठंडा रहता है और बिना किसी लैग के स्मूथ काम करता है।

वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP का मेन कैमरा

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए प्रो मॉडल्स में कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं:

  • 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा: इसमें 6 पतले ब्लेड वाला वेरिएबल-अपर्चर सिस्टम मौजूद है, जो कम या ज्यादा रोशनी में अपने आप तालमेल बैठाकर शानदार तस्वीरें लेता है।
  • मैनुअल कंट्रोल: प्रोफेशनल यूजर्स के लिए अब व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड, अपर्चर और हिस्टोग्राम को खुद सेट करने की सुविधा दी गई है।
  • फोटोग्राफिक स्टाइल: नए फोटोग्राफिक स्टाइल की मदद से तस्वीरों में मनचाहा टेक्सचर और रेट्रो लुक जोड़ा जा सकता है।
  • 4K डॉल्बी विजन HDR: वीडियो शूट करने वालों के लिए 4K डॉल्बी विजन HDR सपोर्ट दिया गया है, जिसमें रिकॉर्डिंग के बाद भी सिनेमैटिक इफेक्ट जोड़े जा सकेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

static