Unveiled: आ गई 2023 वैगनआर फेसलिफ्ट, लुक बेहद ही शानदार, इतनी है कीमत

8/5/2022 12:38:54 PM

ऑटो डेस्क: भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजकी ने 2023 वैगनआर फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस हैचबैक को एक नया डिजाइन, अपग्रेड इंटीरियर और कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। 2023 सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को जापान में पेश किया गया है। नए मॉडल के डिजाइन को अपडेट किया गया है। नई वैगनआर का लुक स्पोर्टी लग रहा है साथ ही कई हाईटे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। भारत में मौजूद वैगनआर से जापाना में पेश की गई मॉडल बिल्कुल अलग है।

अगर कीमत की बात करें तो जापान में 2023 Suzuki WagonR फेसलिफ्ट 1,217,700 येन से 1,509,200 येन (7.22 लाख रुपए से 8.96 लाख रुपए)  है। वहीं वैगनआर Stingray को 1,688,500 येन से 1,811,700 येन (यानी 10 लाख रुपये से 10.75 लाख रुपए) के एक्स-शोरूम दाम पर पेश किया गया है। इसके अलावावैगनआर कस्टम जेड मॉडल की कीमत 1,474,000 येन से 1,756,700 येन (यानी 8.75 लाख रुपए से 10.43 लाख रुपए) के बीच होगी।

 

कार का फ्रंट बेहद शानदार है। हैचबैक के सामने की पट्टी में एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर है जो अब ज्यादा वर्टीकल स्पेस और फ्रंट ग्रिल को कवर करता है। हेडलाइट पिछले मॉडल की तरह ही है। साइड प्रोफाइल में बदलाव किया गया है। कार की खिड़कियों का फ्रेम डिजाइन बदला हुआ है। नई कार के दरवाजे मौजूदा मॉडल से काफी अलग दिखते हैं।

कार के अंदर की बात करें तो वैगनआर फेसलिफ्ट की में टाइप-ए/टाइप-सी यूएसबी पावर सॉकेट, कीलेस पुश-स्टार्ट सिस्टम और ऑटो एयर कंडीशनिंग मिलती है। इसमें हीटड ड्राइवर सीट मिलती है जिसे सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रूप में पेश किया जाएगा। 

वैगनआर फेसलिफ्ट में 660cc 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो केवल पेट्रोल और माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। पावरट्रेन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कार दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ चार-पहिया-ड्राइव विकल्प के साथ भी आती है। 


सेफ्टी फीचर्स में अपडेट में फ्रंट और कर्टेन SRS एयरबैग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और व्हीकल स्पीड ट्रैकिंग शामिल हैं। इसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन और लेन डिपार्चर सप्रेशन फीचर्स भी हैं।

 

मिडल क्लास परिवार के लिए वैगनआर आज भी पहली पसंद है। मारुति सुजुकी वैगनआर को पहली बार भारतीय बाजार में 1999 में लॉन्च किया गया था।तब से यह कार लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। यही कारण है कि लगातार 6 महीनों से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में WagonR नंबर-1 पर है। 
 

Content Writer

Smita Sharma