नए डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द लाॅन्च होगी 2023 BMW X7 SUV

4/14/2022 1:20:27 PM

ऑटो डेस्क: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW जल्द ही 2023 BMW X7 ग्लोबल मार्केट में उतारने जा रही हैं।। इसे इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।  वैसे तो BMW X7 पांच सालों से सेल हो रही है लेकिन अब इसे नए अपडेट्स के साथ लाया जा रहा है। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में खास बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसे माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया है जिसके बाद यह SUV पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है। इसमें दो वेरिएंट मिलेंगे।

BMW X7 xDrive 40i


BMW X7 के बेस xDrive 40i वेरिएंट में अपडेटेड किडनी ग्रिल के साथ डार्क स्लैट्स और बंपर पर सिल्वर ट्रिम दिया गया है। इसके अलावा इसमें ग्रिल के भीतर इंटीग्रेटेड कैस्केड लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं।  नई BMW X7 में xDrive 40i वेरिएंट में 21-इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे। 

BMW X7 M60i

वहीं दूसरी ओर टॉप-स्पेक BMW X7 M60i वैरिएंट में ग्रिल और बम्पर-माउंटेड एयर वेंट्स पर ऑल-ब्लैक ग्लॉस ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया है।BMW ने ज्यादा स्पोर्टियर लुक के लिए BMW X7 M60i पर हेडलाइट फिक्स्चर को भी ब्लैक आउट किया है। BMW X7 M60i वेरिएंट में 22-इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे। पीछे की तरफ, एसयूवी में अब एक स्लिमर क्रोम बार को लगाया गया है।


इंजन 

BMW X7 के बेस वेरिएंट xDrive 40i में अभी भी मौजूदा 3.0-लीटर, इनलाइन-छह-सिलेंडर इंजन और इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट M60i में ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 4.4-लीटर V8 इंजन का इस्तेमाल जारी रखा जाएगा। इन दोनों ही इंजनों के साथ कंपनी अब 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का भी इस्तेमाल करेगी।

नई BMW X7 के केबिन में पहले से ज्यादा आरामदायक सीटें, नए डिजाइन का 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल और 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। कार में वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक ग्लास सनरूफ जैसे स्टैंडर्ड फीचर भी मिलते हैं।


इस समय BMW X7 भारत में चार वेरिएंट के साथ आती है, जिनकी कीमत 1.18 करोड़ रुपए से 1.78 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच है। फिलहाल 2023 BMW X7 की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Content Writer

Smita Sharma