एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान कैप्चर हुईं 2022 Mahindra Scorpio, अगले महीने लॉन्च हो सकती है ये SUV

5/4/2022 3:41:52 PM

ऑटो डेस्क: SUV निर्माता कंपनी Mahindra इस समय नई Mahindra Scorpio, XUV300 Facelift और XUV300 इलेक्ट्रिक समेत कई नई SUV की टेस्टिंग कर रही है। इन SUV को इस वित्त साल के अंत से पहले लॉन्च किया जाएगा। वहीं  2022 Mahindra Scorpio को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें अधिकांश बदलावों का खुलासा किया गया है। माना जा रहा है कि 2022 Mahindra Scorpio को जून 2022 में भारत में पेश किया जाएगा। Mahindra अगले महीने 2022 Mahindra Scorpio की 20वीं वर्षगांठ मनाएगी।

PunjabKesari

वहीं  इस SUV को 20 जून 2022 को पहली बार भारत में  लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Mahindra अगली-जनरेशन के मॉडल को पेश करने के लिए उसी तारीख को चुन सकती है। इसी चलते कंपनी इसे लगातार टेस्ट कर रही है और इस एक बार फिर भारतीय सड़क पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2022 Mahindra Scorpio आकार में बढ़ेगी और Mahindra XUV700 से बड़ी दिखेगी। नई Mahindra Scorpio में नई डिजाइन, फीचर-लोडेड इंटीरियर और नए इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। 

PunjabKesari

नई 2022 Mahindra Scorpio SUV मूल बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखती है हालांकि इसमें ज्यादा आक्रामक डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। स्टाइल की बात करें तो नई 2022 Mahindra Scorpio कोफ्रंट फेसिया दिया गया है। स्टाइल के मामले में नई 2022 Mahindra Scorpio को एक आक्रामक फ्रंट फेसिया दिया गया है। इसमें सिग्नेचर Mahindra सिक्स-स्लैट ग्रिल के साथ एक विशाल फ्रंट फेसिया, एलईडी डीआरएल के साथ बड़े हेडलैंप और व्यापक एयर-डैम के साथ विशाल बम्पर, सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट और नया फॉग लैंप दिया गया है। SUV में में बड़े रियर ओवरहैंग और रियर डोर दिए गए हैं।

PunjabKesari

इसमें एक बड़ा ग्रीन हाउस क्षेत्र, ब्रेक लाइट के साथ रूफ-माउंटेड स्पॉयलर, नई एलईडी टेल-लाइट्स और बूट के आसान उपयोग के लिए एक बड़ा टेलगेट है। केबिन के अंदर भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। यह अधिक प्रीमियम और फीचर-लोडेड इंटीरियर के साथ बाजार में आएगी।

नई जनरेशन Mahindra Scorpio को दो इंजन विकल्प के साथ पेश किया जा सकत है। पहला  2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल जो 130bhp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है। वहीं दूसरा 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन जो 155 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क प्रदान करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma

Recommended News

Related News

static