होंडा जल्द पेश करेगी नई सिविक, सामने आई कार की आधिकारिक तस्वीर

4/15/2021 4:50:34 PM

ऑटो डैस्क: होंडा जल्द अपनी नई सिविक को पेश करने वाली है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने इसकी आधिकारिक तस्वीर जारी कर दी है। इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को नवंबर 2020 में दिखाया गया था और यह नई सिविक काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल के जैसी ही लग रही है। रिपोर्ट के मुताबिक होंडा नई 2022 सिविक को 28 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर पेश करने वाली है। इसका सबसे पहले उत्पादन कनाडा और अमेरिका में किया जाएगा।

होंडा कार्स ने नई 2022 सिविक को "होंडा सिविक टूर" इवेंट के माध्यम से पेश करने की योजना बनाई है। होंडा कार्स ने अपने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है।
 

Content Editor

Hitesh