2.85 लाख की कीमत पर लाॅन्च हुईं 2022 BMW G 310 R बाइक, KTM 390 Duke को देगी टक्कर

7/15/2022 3:36:57 PM

ऑटो डेस्क: प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने अपनी नई 2022 BMW G 310 R मोटरसाइकिल को इंडियन मार्केट में लाॅन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को 2.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है।

कीमत बदलने के अलावा बाइक में आपको इस मोटरसाइकिल में अपडेटेड डिकल्स के साथ तीन नए कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं। 2022 BMW G 310 R अब पोलर व्हाइट में रेसिंग ब्लू, रेसिंग रेड और कॉस्मिक ब्लैक 2 कलर ऑप्शन के साथ हैं। 


जहां तक स्टाइल की बात है, यह स्क्वाटिंग स्टांस, लो-स्लंग हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक सेक्शन और रेक्ड व स्टब्बी टेल वाले हिस्से के साथ बिग-डैडी S 1000 R सुपर नेकेड से प्रेरित है।रेड और व्हाइट कलर विकल्पों में रेड कलर के फ्रेम और पहिए भी मिलते हैं जो इस मोटरसाइकिल को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, एडजस्टेबल क्लच व ब्रेक लीवर और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

BMW Motorrad ने 2022 BMW G 310 R में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें 313cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 33.5 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इंजन के साथ कंपनी ने एक स्लिपर क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है। 

2022 BMW G 310 R में में 17-इंच के अलॉय व्हील्स को आगे की तरफ USD फोक्स दिया गया है, वहीं पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। भारतीय बाजार में 2022 BMW G 310 R का मुकाबला KTM 390 Duke से होगा।

बता दें कि अपनी 310cc रेंज को बढ़ाने के लिए BMW Motorrad भारत में BMW G 310 RR स्पोर्टबाइक को भी लॉन्च कर रही है, जो TVS Apache RR 310 स्पोर्टबाइक जैसी होगी। इसकी लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन लॉन्च से पहले ही भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। 

Content Writer

Smita Sharma