TVS ने लॉन्च की 2021 मॉडल Apache RTR 160 4V, जानें एक्स शोरूम कीमत

3/10/2021 1:52:46 PM

ऑटो डैस्क: TVS ने Apache RTR 160 4V के 2021 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को ड्रम व डिस्क दो वेरिएंट्स में लाया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपये, एक्स-शोरूम रखी गई है। इसे तीन रंगों के विकल्प में उपलब्ध कराया जाएगा जिनमें रेसिंग रेड, नाईट ब्लैक व मेटैलिक ब्लू आदि शामिल हैं।

बदलावों की बात करें तो इस बाइक में पहले से एडवांस 159.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर, आयल कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 9250 आरपीएम पर 17.63 बीएचपी की पॉवर व 14.73 न्यूटन मीटर का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

इस बाइक में नई डुअल टोन सीट कार्बन फाइबर पैटर्न के साथ लगाई गई है और इसमें अब एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललाइट भी लगी है साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इसमें मिलता है। TVS Apache RTR 160 4V के डिस्क ब्रेक वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम, वहीं ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम हो गया है।
 

Content Editor

Hitesh