Land Rover Discovery Sport का स्पेशल एडिशन भारत में लांच

1/29/2019 12:12:39 PM

ऑटो डेस्क- प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने भारत में 2019 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन को लांच कर दिया है। लैड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी के स्पेशल एडिशन में नया ग्रे कंट्रास्ट रूफ, नए डिजाइन का फ्रंट बंपर और 18-इंच ग्रे अलॉय वील्ज दी गई हैं। लैंडमार्क एडिशन एसयूवी के कैबिन में नई लेदर सीट्स हैं। इसके सेंटर कंसोल पर डार्क ग्रे एल्युमिनियम फिनिश और ब्लैक हेडलाइनर दिया गया है। 

PunjabKesari
कीमत 
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन SUV को 53.77 लाख रुपए कीमत में बाजार में उतारा है। डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे काफी शानदार बना रहे हैं। मार्केट में इसकी टक्कर BMW X3, Audi Q5, Volvo XC60 और Mercedes-Benz GLC जैसी लग्जरी एसयूवी से होगी। 

PunjabKesariफीचर्स

लैंडमार्क एडिशन लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के सात-सीटर स्टैंडर्ड वेरियंट की तरह ही है। वहीं डिस्कवरी स्पोर्ट स्पेशल एडिशन में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 180hp का पावर जनरेट करता है। इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। नई एसयूवी तीन कलर्स, नारविक ब्लैक, यूलोंग व्हाइट और कोरी ग्रे में उपलब्ध है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Recommended News

Related News

static