Four-in-one lock तकनीक के साथ होंडा लाई 2018 Aviator

7/27/2018 11:49:36 AM

जालंधर- होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने Aviator के नए मॉडल को लांच किया है। कंपनी ने इस स्कूटर में कई नए फीचर्स को शामिल किया है जो इसे और भी शानदार बना रहे हैं। होंडा एविएटर के नए मॉडल में एलईडी हेडलैम्प और पोजिशन लैम्प मिलेंगी। इसके साथ ही इसमें अब फोर इन वन लॉक होगा जो कि इग्निशन को टर्न करने और सीट को खोलने में मददगार होगा। कंपनी ने Aviator के इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 55,157 रुपए रखी है। माना जा रहा है कि इस नए स्कूटर का मुकाबला TVS Jupiter Classic और Yamaha Fascino से होगा।

 

 

109cc का इंजन 

नए Aviator मॉडल में 109cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है जोकि 8 बीएचपी की पावर और 8.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह स्कूटर 82 किलोमीटर प्रति लीटर की टॉप स्पीड पकड़ सकता है।

 

 

सस्पेंशन

कंपनी ने इस स्कूटर को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें फ्रंट में 12 इंच वील है जो कि टेलिस्कोपिक सस्पेंशन से लैस है। इसके साथ ही इसमें 10 इंच रियर वील दिया गया है जो कि मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस है। वहीं आॅप्शन के तौर पर फ्रंट डिस्क ब्रेक भी आॅफर की जा रही है।

 

 

कलर ऑप्शन

नए फीचर्स के अलावा 2018 Aviator स्कूटर नई कलर स्कीम में भी आॅफर किया जाएगा। यह नई कलर स्कीम Pearl Spartan Red होगी। इससे पहले तक यह केवल Pearl Igneous Black, Pearl Amazing White और Matte Selene Silver Metallic कलर स्कीमत में आता था। 

 

 

Jeevan