डुअल रियर कैमरे के साथ भारत में लांच हुअा 10or G स्मार्टफोन,
9/26/2017 10:35:47 AM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने नए 10.or G' (टैनॉर G) स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन को दो वेरियंट में पेश किया गया है। इसके पहला वेरियंट 3GB रैम व 32GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है और इसकी कीमत 10,999 रूपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 12,999 रूपए है। इसकी बिक्री अगले महीने 3 अक्टूबर से होगी। यह स्मार्टफोन कुछ दिलचस्प ऑफर के साथ है। यूजर अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त 1000 रूपए की छूट प्राप्त करने के साथ 5 बेस्ट सेलिंग बुक्स, किंडल स्टोर पर फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।
10or G के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन) |
प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट |
रैम | 3GB/4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB |
एक्पैन्डेब्ल स्टोरेज | माइक्रो एसडी कार्ड से 128जीबी |
रियर कैमरा | 13 MP |
फ्रंट कैमरा | 16 MP |
बैटरी | 4000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटुथ, GPS, डुअल सिम और USB |