एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खास हैं ये 10 बैस्ट फ्री होरोस्कोप एप्स

1/2/2019 5:42:50 PM

गैजेट डैस्क : अपने भविष्य से जुड़ी जानकारी का पूर्वानुमान लगाने के लिए सदियों से लोग होरोस्कोप यानी राशिफल पर भरोसा करते आए हैं। भविष्यवाणी के लिए लोग ज्योतिषी के पास जाकर उसकी मदद लेते हैं जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इसी बात पर ध्यान देते हुए आज हम आपके लिए ऐसी 10 बैस्ट फ्री होर्सकोप एप्स लेकर आए हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में आपके काफी काम आएंगी। तो चलिए जानते हैं इन 10 फ्री होर्सकोप एप्स के बारे में...

Astroguide

ज्योतिष से जुड़ी जानकारी का पता लगाने के लिए यह एक ऑल इन वन एप्प है। इसके जरिए प्यार, स्ट्रैस, मूड, पैसे और सेहत से जुड़ी बातों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। एप्प में प्रत्येक राशि के बारे में मजेदार तथ्य व आने वाले दिन का राशिफल पढ़ा जा सकता है। इसका इंटरफोस काफी आसान है वहीं आप इसके विज्ञापन वाले वर्जन को फ्री में डाउनलोड कर उपयोग में ला सकते हैं लेकिन अगर आपको ऐड्स को रिमूव करना है तो आपको 3 महीने के लिए 2.99 डॉलर (लगभग 209 रुपए) खर्च करने होंगे। 

AstroMatrix 

इसे सबसे बेहतर कुंडली एप्स में से एक कहा गया है। यह एप्प आपकी जन्म तारीख से ही नहीं बल्कि जन्म स्थान के आधार पर ज्योतिष से जुड़ी जानकारी देगी। एप्प में आप आप दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का पता लगा सकते हैं। इसमें कुछ अडिशनल फीचर्स भी देखने को मिलें हैं जिनमें आज का ज्ञान, मशहूर लोगों के जन्मदिन आदि शामिल हैं। इसका UI (यूज़र इंटरफेस) काफी बेहतर है। आप इस एप्प को विज्ञापनों के साथ फ्री में उपयोग कर सकते है लेकिन ऐड फ्री एप्प का उपयोग करने के लिए आपको $19.99 (लगभग 1,401 रुपए) खर्च करने होंगे। 

Daily horoscope by comitic

यह एक बेसिक सिम्पल होर्सकोप (राशिफल) एप्प है जिसमें आपको बहुत से बेसिक फंक्शन्स जैसे कि दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल सहित कई फीचर्स मिलते हैं। चीनी कुंडली की ऑप्शन इसमें मिलेगी वहीं एप्प में कुछ कस्टमाइज ऐलिमेंट्स भी दिए गए हैं जिन्हें आप अपने मन मुताबिक सैट कर सकते हैं। इसे उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाया गया है जो आसान एप्प का उपयोग करना चाहते हैं। विज्ञापन के साथ यह एप्प भी पूरी तरह से मुफ्त है।

Daily Horoscope Plus

लोकप्रिय मुफ्त कुंडली एप्प की बात की जाए तो डेली होर्सकोप प्लस एक बहुत ही बेहतरीन एप्प है। इससे आप दैनिक, साप्ताहिक, और मासिक राशिफल का पता लगा सकते हैं वहीं विभिन्न मूड के हिसाब से राशिफल का पता लगाया जा सकता है। एप्प का उपयोग करना थोड़ा मुश्किल है वहीं विझापन भी इसमें काफी मात्रा में दिखाए जाते हैं। लेकिन इसमें आपको डेली लक्की कलर्स और अस्ट्रोलोजी आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेंगे। इसे डाउनलोडिंग के लिए बिल्कुल फ्री में उपलब्ध किया गया है। 

Horoscope by best Horoscope App Ever

यह चलाने में काफी सरल एप्प है, लेकिन इसका नाम थोड़ा घमंड भरा है। एप्प में एक सिम्पल UI (यूज़र इंटरफेस) दिया गया है और अच्छी जानकारी देने के साथ यह एप्प काफी तेजी से रिजल्ट्स को शो करती है। इसके जरिए आप लव कम्पार्टिबिल्टी, फाइनैंस कैरियर होरोस्कोप और रिश्तेदारों व दोस्तों की कुंडली देख सकते हैं। इसमें चीनी कुंडली भी शामिल है। यह एप्प पूरी तरह से फ्री है और इसमें कोई एप्प परचेसिस नहीं मिलेंगे। 

HoroscopeDaily

फ्री होरोस्कोप एप्स में से इसे काफी लोकप्रिय एप्प कहा जा सकता है। इसका UI (यूज़र इंटरफेस)  अन्य एप्स की तरह ही है लेकिन इसमें आप अपनी कुंडली चुनकर उसे पढ़ सकते हैं और उसे किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं। इस एप्प में भी आपको अधिकांश अन्य एप्स की तरह दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल देखने को मिलेगा। वहीं आप डेली होर्सकोप के लिए पुश नोटिफिकेशन्स को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। इस फ्री एप्प में अन्य एप्स की तरह ही बाकी के फीचर्स भी मिलेंगे। 

Horoscope - Zodiac Signs

गूगल प्ले स्टोर पर इस फ्री होर्सकोप एप्प को काफी खास कहा गया है। इसे ओपन करने के बाद आपको बस ज़ोडिऐक साइन (राशि से जुड़े चक्र चिन्ह) पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आप अपना राशिफल पढ़ सकते हैं व पिछले दिन की कुंडली के साथ-साथ आज का, इस सप्ताह का और इस महीने का राशिफल देख सकते हैं। इस एप्प में पुश नोटिफिकेशन्स, ज़ोडिऐक फन फैक्ट्स, और बेहतरीन UI (यूज़र इंटरफेस) दिया गया है। 

iHoroscope

इस एप्प को LOVE होर्सकोप का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। एप्प के जरिए आप लव, कैरियर और सोशल लाइफ के बारें में पता लगा सकते हैं। हर सैक्शन में एक पैराग्राफ देखने को मिलता है और इसका UI (यूज़र इंटरफेस) काफी बेहतर है। इसमें आपको नोटिफिकेशन्स मिलती हैं व प्रीमियम चैट सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। इस एप्प के जरिए आप अपने राशिफल की जानकारी को लेकर अपडेट रहेंगे। इसके विझापन वाले वर्जन को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन बिना एडवर्टाइजमेंट की एप्प का उपयोग करने के लिए यूजर को $2.99 (लगभग 209 रुपए) खर्च करने होंगे। 

Yodha daily Horoscope

इस एप्प में कई अलग-अलग तरह के फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें ऐस्ट्रोलाजी सर्विस की फैसिलिटी दी गई है जिसके लिए आमतौर पर आपको पैसों को खर्च करना पड़ता है। इसे शुरू करने के लिए आपको अपने नाम के साथ डेट ऑफ बर्थ भरनी होगी जिसके बाद इसका उपयोग कर सकते हैं। इसमें 200 ज्योतिषीयों की टीम है जो आपको मदद करती है वहीं आप अन्य योगा एप्स के साथ भी इसे उपयोग कर सकते हैं।

AstroBuddy

इसे दुनिया की पहली लाइव चैट अस्ट्रोलाजी सर्विस कहा गया है। एप्प का उपयोग करते समय आपको कुछ देर में ही अपने सवालों के सही जवाब मिलेंगे। नि: शुल्क दैनिक मासिक और वार्षिक पूर्वानुमान दखने में यह एप्प काफी मदद करती है। कस्टमर सर्विस की सपोर्ट भी इसमें मिलेगी। एप्प का साइज 7.4MB का है जिसे आप किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इंस्टाल कर उपयोग में ला सकते हैं। 

Hitesh