एंड्रायड मार्शमैलो से लैस है Zopo कलर C3 स्मार्टफोन

7/9/2016 12:19:20 PM

जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोपो ने बाज़ार में अपना नया फोन कलर C3 लांच किया है। कंपनी ने अभी हाल ही में बाज़ार में अपने दो नए स्मार्टफोन कलर F5 और कलर  F2 को भी पेश किया था।वैसे बता दें कि, कलर C3 स्मार्टफोन के बहुत से फीचर्स कलर F5 जैसे ही हैं। यह स्मार्टफोन भी जुलाई महीने के मध्य से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल यह फोन यूरोप के कुछ बाज़ारों में ही पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन रोज गोल्ड, शैम्पेन गोल्ड, ब्लैक, ब्लू और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।

 

जोपो कलर C3 स्मार्टफोन मेटल लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें 5-इंच की HD डिस्प्ले भी मौजूद है। यह 2.5D कर्वड ग्लास के साथ पेश किया गया है। यह कवाड-कोर 64-बिट मीडियाटेक (MT6737) प्रोसेसर से लैस है। इसमें माली T720-MP1 650MHz GPU भी दिया गया है। साथ ही इसमें 1GB की रैम भी मौजूद है। यह 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसके साथ ही इसमें 8 MP का रियर कैमरा और 2 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। इसमें 2100mAh की बैटरी भी दी गई है। इसका साइज़ 144 x 72.2 x 8.8mm है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static