वर्ल्ड का सबसे छोटा और हल्का अल्ट्राबुक

3/11/2016 11:01:11 AM

टू इन वन डिवाइसिज में डैल के दो नए वेरिएंट्स की एंट्री
जालंधर : मशहूर कम्प्यूटर और लैपटॉप निर्माता डैल ने नई अल्ट्राबुक को पेश किया है। इस अमरीकी कम्पनी द्वारा बनाई गई यह अल्ट्राबुक वल्र्ड की सबसे छोटी 33 सैंटीमीटर बिजनैस क्लास अल्ट्राबुक है और यह उन लोगों के लिए एकदम ठीक है जो काम के सिलसिले में ऑफिस से बाहर ज्यादा घूमते हैं। डैल ने लैटीटयूड13 (7370) 7000 सीरीज अल्ट्राबुक को कार्बन फाइबर से बनाया है। इसे बनाने के लिए प्रयोग हुए कार्बन फाइबर के टाइप से स्पेसक्राफ्ट और एयरोस्पेस से जुड़ी चीजें तैयार की जाती हैं। स्ट्रांग और लाइटवेट मैटीरियल से बने इस अल्ट्राबुक में यू.एस.बी. टाइप-सी दी गई है जिससे एक ही केबल की मदद से फोन को चार्ज, डाटा ट्रांसफर और ऑडियो तथा वीडियो आऊटपुट दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें थंडरबोल्ट 3 पोर्ट भी लगा है जो यू.एस.बी 3.0 से 8 गुना तेजी से डाटा ट्रांसफर करने की क्षमता रखता है। बैटरी लाइफ बढ़ाने से लेकर इसमें कई सारे एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर दिए गए हैं जिनमें स्मार्टकार्ड रीडर, फगरपिंट रीडर, आर.एफ.आई.डी. रीडर और सिक्योरिटी तथा एन्क्रीप्शन मौजूद है। 

पेशेवरों के लिए बनाई गई डैल की लैटी‘यूड 13 (7370) अल्ट्राबुक में 13.3 इंच की इनफिनिटी एज डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा ऑप्शन के रूप में क्यू.एच.डी. पैनल की पेशकश भी की गई है। की-बोर्ड्स के नीचे लाइट्स लगी हैं ताकि रात के समय काम करते वक्त परेशानी न हो। विंडोज 10 प्रो के साथ आने वाली इस अल्ट्राबुक को विंडोज 8.1 और 7 पर डाऊनग्रेड करने की सुविधा भी मिलती है। कम्पनी की यह पेशकश उन लोगों के लिए अच्छी है जो अभी विंडोज 10 का प्रयोग नहीं करना चाहते। कामकाज के समय यह स्लो न हो और परफार्मैंस में किसी प्रकार का समझौता न करना पड़े, इसके लिए डैल लैटीटयूड 13 (7370) में इंटेल कोर एम7 प्रोसैसर, 16 जीबी रैम और 512जीबी एसईडी एसएसडी स्टोरेज दी गई है। लैटीटयूड 13 (7370) भारत में अप्रैल से उपलब्ध होगा और इसकी शुरूआती कीमत 79,999 रुपए है। लैटीटयूड 13 (7370) के अलावा डैल ने लैटीटयूड सीरीज के 2 अन्य डिवाइस भी लांच किए हैं जिनमें एक है 12 (7275) 7000 सीरीज टू इन वन लैपटॉप और दूसरा है लैटीटयूड11 (5175) 5000 सीरीज लैपटॉप। 

लैटीटयूड 12 (7275) :
कम्पनी का दावा है कि यह सबसे हल्का टू इन वन डिवाइस है। यह डिवाइस दो की-बोर्ड ऑप्शन्स के साथ आता है। डैल लैटीटयूड 12 स्लिम दो की-बोर्ड्स ऑप्शन्स फुल साइज बैकलिट की-बोर्ड, डैल लैटीटयूड 12 प्रीमियम की-बोर्ड एक लाइट होने के साथ बैकलिट कार्यक्षमता और इसके अतिरिक्त माऊस कर्सर कंट्रोल के साथ जैस्चर टचपैड के साथ आता है। लैटीटयूड 12 (7275) में 12.5 इंच की डिस्प्ले फुल एच.डी. टचस्क्रीन और यू.एच.डी. (अल्ट्रा हाई डैविनेशन) वेरिएंट्स और 8 एम.एम. पतली गोरिल्ला ग्लास एन.बी.टी. प्रोटैक्शन के साथ आती है। मैग्नीशियम यूनीबॉडी बिल्ड वाला इस लैटी‘यूड 12 इटेल कोर एम3, कोर एम5 और कोर एम7 प्रोसैसर ऑप्शन्स के साथ आता है और 8 जीबी रैम दी गई है। फ्रंट पर 8 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बिक्री इसी महीने शुरू होगी और इसकी कीमत 87,999 रुपए है।

लैटीटयूड11 (5175) 5000 सीरीज : इसकी बिक्री पहले से ही शुरू हो गई है। इस 2 इन 1 डिवाइस में गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ 10.8 इंच की फुल एच.डी. डिस्प्ले दी गई है। इसमें कस्टमाइज 6वीं पीढ़ी का कोर एम3 और कोर एम5 प्रोसैसर 8 जीबी एलपीडीडीआर3 एसडी रैम के साथ दिया गया है। लैटीटयूड  11 के इस मॉडल में 512 जीबी की एस.एस.डी. डाटा स्टोरेज, 8 मैगापिक्सल रियर और 5 मैगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा है। कनैक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में यू.एस.बी. 3.0 पोर्ट, टाइप-ए-यू.एस.बी. 3.0, माइक्रो-एच.डी.एम.आई. एस.डी. मैमेरी कार्ड रीडर और सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। लैटीटयूड  5175 के शुरूआती वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static