दुनिया का पहला हाई कैपेसिटी साइलेंट कंप्यूटर
1/17/2016 10:52:00 AM
जालंधर: अगर आपको एक ऐसी मशीन के बारे में बताया जाए जो फैन लेस्स तकनीक से बनी है तो सबसे पहले आपके दिमाग में यह बात आएगी कि यह मशीन ज्यादा शक्तिशाली नहीं होगी। लेकिन अब एक कंपनी ने इस बात को सच कर दिखाया है और एक ऐसा pc बनाया है जो फैन लेस्स तकनीक के साथ भी हाई एंड pc के फीचर देगा।
इस PC को CompuLab कंपनी ने डिवेल्प किया है और Airtop नाम दिया है जो 200W कम्प्लीटली साइलेंट पैसिव कूलिंग तकनीक के तहत काम करता है। इसमें Intel Xeon E3, Core i7-5775C के विकल्प दिए जाएंगे। इसके साथ Nvidia GeForce GTX 950 ग्राफिक कार्ड ,32 GB RAM और चार HDD और SSD ड्राइव दी जाएंगी।
कूलिंग की बात की जाए तो इसमें 14 एयर टयुब्स को शामिल किया गया हैं जो साइलेंट तकनीक से समय-समय पर PC को ठंड़ा करती रहती है, उम्मीद की जा रही है कि इसे 2016 के पहले 6 महीनो तक ऑनलाइन साइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

