शेक्सपीयर की 400वीं पुण्य तिथि पर आया गूगल का डूडल

4/23/2016 3:26:05 PM

जालंधर: आज ही के दिन अंग्रेजी के महान साहित्कार विलियम शेक्सपीयर का निधन हुआ था और उनकी 400वीं पुण्यतिथि पर लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने उनकी याद में उनको समर्पित एक डूडल बनाया है। हैमलेट, आेथेलो, मैकबेथ और किंग लियर जैसे कालजयी नाटकों के रचनाकार शेक्सपीयर का 52 वर्ष की अवस्था में वर्ष 1616 में निधन हो गया था।   

आज गूगल के होमपेज पर लॉग इन करने वाले उपयोगकर्ताओं को वेबसाइट के परंपरागत डूडल के स्थान पर एक नया डूडल दिखता है जिसमें शेक्सपीयर की विभिन्न रचनाओं के पात्रों को स्थान दिया गया है।  

अंग्रेजी साहित्य में नए प्रतिमान गढऩे वाले शेक्सपीयर आज दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में लोकप्रिय हैं और उनकी रचनाओं को करीब-करीब पूरे विश्व में पढ़ा जाता है। डूडल के बिल्कुल मध्य में शेक्सपीयर की तस्वीर है और उसके नीचे कंपनी का छह अक्षरों वाला नाम अंकित है। अपने जीवनकाल में 38 नाटक लिखने वाले शेक्सपीयर को समर्पित डूडल में जूलियस सीजर, हैमलेट, मैकबेथ, रोमियो एंड जूलियट के पात्रों को उकेरा गया है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static