क्रॉस-कंट्री लग्जरी सेडान कार मार्कीट में वोल्वो ने लांच की एस60

3/12/2016 2:11:05 PM

मुंबई : वोल्वो इंडिया ने आज एक क्रॉस-कंट्री लग्जरी सेडान कार एस60 पेश की जिसकी मुंबई शोरूम में कीमत 38.9 लाख रुपए है।

स्वीडन की वाहन कंपनी का दावा है कि यह कार देश में वाहन उद्योग में अपनी तरह की पहली कार है क्योंकि यह 20 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस की पेशकश करती है जिससे एक लग्जरी स्पोट्र्स कार का मजा दोगुना हो जाता है। फोर व्हील ड्राइव एस60 में डीजल पावर ट्रेन इंजन लगा है। वर्ष 2007 में भारत में प्रवेश करने वाली वोल्वो इस समय छह लग्जरी माडलों की बिक्री करती है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static