सड़क दुर्घटना को कम करेगी यह टेक्नोलॉजी
3/15/2016 4:22:09 PM
जालंधर: सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए टेक कम्पनियां और कार निर्माताओ ने साझेदारी कर एप्पल कार प्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो विकसित किया था जो गाड़ी चलाते समय इंफोटेनमेंट सिस्टम से म्यूजिक कंट्रोल और कॉल आदि को पिक करने के लिए मददगार साबित हुआ। हाल ही में इन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लक्ष्य से Toyota और Volkswagen जैसी कार निर्माता कंपनीयो ने एक स्मार्ट सिस्टम विकसित किया है जो कार ड्राइविंग के दौरान चालक की अटेंशन को मॉनिटर करेगा।
इस नई तकनीक को डेल्फी ऑटोमोटिव (Delphi Automotive) ने कैमरा और सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया है जो ड्राइवर के देखने के तरीके और सिर की मूममेंट्स को डिटेक्ट करेगा साथ ही नींद आने पर या थके हुए लगने पर यह सिस्टम ड्राइवर को नॉइज़ और सीटबेल्ट वाइब्रेशन की मदद से संकेत देकर एक्टिव करेगा। हाल ही में यह कंपनीयां इस सिसटम को टैस्ट करने में लगी हुई है जिसे आने वाले समय में कंपनीयों की महंगी कारो में उपलब्ध किया जाएगा।

