अलग-अलग अंदाज में डूडल बनाकर EARTH DAY मना रहा है गूगल

4/22/2016 1:23:03 PM

जालंधर: आज 22 अप्रैल को दुनिया भर में अर्थ डे (earth day) मनाया जा रहा है। गूगल ने इस मौके को हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में गूगल डूडल बना कर सेलीब्रेट किया है। गूगल के मुताबिक, यह एक ऐसा दिन है जब संस्कृति, भाषा और परम्पराएं पीछे छूट जाती हैं। 1970 से 22 अप्रैल को हर साल पूरी दुनिया में अर्थ डे मनाया जाता है जो अर्थ डे नैटवर्क द्वारा आयोजित किया जाता है। 

आज दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों के नेता आधिकारिक तौर पर पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे। पिछले साल दिसंबर में 190 से ज्यादा देश इस समझौते को अपनाने पर सहमत हुए थे। इस समझौते की साइनिंग सेरेमनी हमारी पृथ्वी को बचाने की तरफ पहला कदम होगी।

46th अर्थ डे (earth day) पर डूडल कलाकार सोफी डियायो (sophia diao) ने धरती की सुंदरता दिखाते हुए इसके बड़े बायओमस को रंगों के साथ सजाया है। इस डूडल ने आज गूगल के होम पेज को काफ़ी आकर्षक बना दिया है। इस खास डूडल में पृथ्वी के पांच सबसे बड़े बायोम, टुंड्रा और पोलर बीयर, जंगल और लाल लोमड़ी, घास के मैदान और हाथी, रेगिस्तान और कछुआ, कोरल रीफ और ऑक्टोपस आदि शामिल हैं।

इन पांचों बायोम डूडल को 15 मिनट के बाद या फिर पेज रिफ्रेश कर एक-एक करके देखा जा सकता है। हर बायोम में एक जीव को सुविधाजनक तरीको के साथ रहते दिखाया गया है। गूगल द्वारा बनाऐ गए इस आकर्षक डूडल को आप उपर दीं गई तस्वीरों में देख सकते हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static