पानी की गहराई में जाकर जांच करेगा यह AUV व्हीकल

2/3/2016 2:07:01 PM

जालंधर: पानी की जांच करने के लिए कई तरह के अंडरवाटर ऑटोनोमस व्हीकल्स बनाए जा चुके हैं जो पानी के अंदर से सर्वे कर मिशन को पूरा करते हैं लेकिन यह कम गहराई तक ही जा पाते हैं। इस बात पर ध्यान देते हुए अब एक ऐसा अंडरवाटर ऑटोनोमस व्हीकल तैयार किया है, जो पानी के अंदर ज्यादा देर तक सर्वे कर लम्बे समय के मिशन को भी पूरा कर सकता है।

इस DEDAVE नाम के व्हीकल को AUV केटेगरी देते हुए जर्मन की फ्राउनहोफर इंस्टिट्यूट फॉर ओपट्रॉनिक्स ने डिवेल्प किया है। इसके भार की बात की जाए तो इसे 700 किलो से भी कम वजन का बनाया है जिसमें आठ बैटरीज़ लगाई गई जो फुल चार्ज होने पर लगातार 20 घंटो का बैकप देती है। नई तकनीक से डिज़ाइन्ड इस AUV को 6,000 मीटर तकरीबन (19,685 ft) की गहराई तक समुद्र के अंदर चलाया जा सकता हैं। हाल ही में स्पेन में इस पर टैस्ट किए जा रहें है जिसके बाद इसके उत्पादन को शुरु कर दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static