बिना छुए कम्प्यूटर कंट्रोल करने में मदद करेगा यह आर्मबैंड

1/22/2016 10:30:39 AM

जालंधर- टैक कपनियां पूरी कोशिश कर रही हैं कि हमें अपने स्मार्टफोन्स, पीसी पर गेस खेलने के लिए रिमोट को हाथ लगाने की जरूरत न पड़े। इसे लेकर की-बोर्ड, माऊस, कंट्रोलर को छोड़कर जैस्चर से कंट्रोल होने वाले डिवाइस बनाए जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में इलैक्ट्रानिक डिवाइसिस को हाथ लगाए बिना भी चलाया जा सकेगा। माइक्रोसॉट काइनैट, नाइनटैंडो का वी, सोनी प्लेस्टेशन मूव, इंटेल रियरसैंस टेक्नोलॉजी, लीप मोशन कंट्रोलर और भी कई जैस्चर कंट्रोल वाले डिवाइस हैं। टेक्नोलॉजी में सुधार से जैस्चर कंट्रोलर डिवाइस एक बड़ा रोल अदा करेंगी बस इसकी कीमत ज्यादा न हो।

अब एक और कपनी ने जैस्चर कंट्रोल डिवाइस को पेश किया है जिसे हाथ में पहना जा सकता है और इसके कुछ डिवाइसिसि को कंट्रोल किया जा सकता है। थॉलमिक लैब्स का Myo आर्मबैंड हाथ ही मूवमैंट को डिटैक्ट करता है और इसे कप्यूटर सिगनल में ट्रांसलैट करता है। 

सोने के बाद भी बाजू पर पहना गया Myo आर्मबैंड काम करता है और इसके सैंसर्स यूजर के मांसपेशियों की इलैक्ट्रिक गतिविधियों के बारे में पता लगाते रहते है। इन्हीं इलैक्ट्रिक गतिविधियों की मदद से यह जैस्चर को डिटैक्ट कर यूजर के रिमोर्ट कंट्रोल एयरक्रॉट को कंट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि Myo आर्मबैंड के जैस्चर कंट्रोल कैमरे के साथ काम नहीं करते। 

Myo आर्मबैंड भी अन्य पहनने योग्य टैक्नोलॉजी की तरह ही है। यह कोई छोटा डिवाइस नहीं है जिसे आप एप्पल वॉच और फिटबीट की तरह सारा दिन नहीं पहने रह सकते। थॉलमिक के इस डिवाइस को कलाई पर तो नहीं पर हाथ में पहना जा सकता है और इसी कारण यह हाथ ही गतिविधियों के बारे में सही से जानकर देने के साथ ठीक तरीके से काम करता है। इसमें लगे सैंसर्स को शुरूआत में काम करने में समय लगता है।

पहली बार इस्तेमाल करने पर Myo अजीब सा लगता है क्योंकि यह न तो किसी ब्रेसलैट की तरह है और न ही किसी आम घड़ी की तरह। हालांकि कुछ देर इस्तेमाल करने के बाद यह बेहतरीन अनुभव प्रदान करने लगेगा और शायद यूजर इसे उतारना भी ना चाहे। इसमें लगे मैटर सैंसर्स इस्तेमाल पर ज्यादा गर्म नहीं होते जिससे इसे पहनने पर कोई परेशानी भी नहीं होती। इसके अलावा इसे अलग-अलग साइज और हाथ में अच्छे से फिट हो सके इसके लिए Myo को हाथ के हिसाब से फिट भी किया जा सकता है।

Myo को इस्तेमला करने से पहले आपको इसे चलना सीखना होगा जिससे आप हाथ का इशारा ठीक से कर डिवाइस को चला सकें। Myo एक जैसे ही 5 मोशन्स का प्रयोग हर ऐप के साथ करती है। फ्रूट निंजा गेम में काटने का इशारा कर तरबूज को काट सकते हैं और यूट्यूब वीडियो को रोक सकते हैं, Myo जेस्चर कंट्रोल अलग सॉटवेयर में हाथ के एक ही मूव से काम करता है। इस आर्मबैंड की कीमत 200 डॉलर लगभग 13,600 रुपए है। 

इसके बारे में जानने योग्य कुछ और बाते
क्या है अच्छा - जैस्चर को याद रखना आसान है, यह मौजूदा लोकप्रिय गेस के साथ भी करेगा काम। 
बुरी बात - यह डिवाइस महंगा है, कुछ ही गेस के साथ काम करता है, खराब होने पर ठीक करना मुश्किल है।   
कौन इसे खरीदना चाहेगा - गेमों के वो दिवाने जिनका बजट बड़ा है और अपने कप्यूटर को दूर से कंट्रोल करना चाहते हैं।
अंत - Myo आर्मबैंड ठीक से जैस्चर को डिटैक्ट कर लेता है लेकिन यह ज्यादा महंगा और इसके साथ सपोर्ट करने वाली गेस अधिक होनी चाहिए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static