2000 मार्बल्स से बनाई गई हैंडमेड म्यूजिकल मशीन (देखें वीडियो)
3/6/2016 5:52:53 PM
जालंधर: दुनिया में हैंडमेड मशीन्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योकि यह मेहनत और कारीगरी का बेहतरीन नमूना होती है। इस बात पर ध्यान देते हुए एक स्वीडिश म्यूजिशियन ने मार्बल्स से एक अलग तरह का लकड़ी से बना म्यूजिकल बॉक्स तैयार किया है जो देखने और सुनने पर लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
इस मशीन को बनाने में लगातार 14 महीनो का समय लगा है, इसके काम करने के तरीके को देख आप हैरान हो जाएंगे कि यह मशीन इतनी सटीकता से इस तरह कैसे काम कर रही है। इसमें 2000 मार्बल्स एक ट्रैक पर मूव कर फनल से निकलते है और आगे बड़ते हुए अलग-अलग रास्तों से निकल इंस्ट्रूमेंट्स के उपर जाकर हिट करते है। इसको बनाने के लिए मरिम्बा, बास गिटार, किक ड्रम और वाइब्राफोन का यूज़ किया गया है। Molin ने इस मशीन के दर्जनों लकड़ी के पार्टस को 3D सॉफ्टवेयर से डिजाइन कर शेप दी है जिन्हें 32 बॉर से बने सेंट्रल व्हील की मदद से चलाया जाता है।