Suzuki ने भारत में लॉन्च की नई Access 125

3/15/2016 6:01:00 PM

जालंधर: सुजुकी जापान की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी है जो अपने मोटरसाइकिल्स और कारों को लेकर पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस कंपनी ने भारत में 125cc सेगमेंट की नई Access 125 को रू 53,887 (ex-showroom Delhi) कीमत में लॉन्च कर दिया है। इस नई Access में कंपनी ने 3D लोगो के साथ बॉडी को भी नया कर्व डिजाइन दिया है साथ ही नई क्रोम ट्रीटेड हेडलैंप और साइड पेनल्स को भी रिवाइज्ड लुक दी गई है।

लाइटनिंग की बात की जाए तो इसमें LED टेल लैंप के साथ क्लियर लेंस इंडीगेटर्स दिए गए है। इसके कैर्ब वेट को 102 kg रखा गया साथ ही कम्फर्ट को इम्प्रूव करने के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक्स दिए है। इसके एलाय व्हील्स इसे अलग तरह की नई लुक देते है।

ब्रेक्स की बात की जाए तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक्स शामिल है साथ ही बेस्ट-इन-क्लास 21 लीटर की सीट स्टोरेज स्पेस भी दी गई है। इंजन की बात की जाए तो इसमें 125cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 7000rpm पर 8bhp की पॉवर जनरेट करेगा। कंपनी का कहना है कि SEP (सुजुकी इको परफॉरमेंस) तकनीक से यह 64Km/l की फ्यूल एफिशिएंसी देगी और इसे चार रंगो के विकल्प में उपलब्ध किया जाएगा। इसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है और डीलरशिप इसकी डिलीवरी कुछ ही दिनो में शुरू कर देंगे। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static