खगोलविदों को मिला बिना दुम वाला पहला धूमकेतु केप

5/1/2016 2:17:15 PM

जांलधरः खगोलविदो को अपनी तरह का पहला बिना दुम वाला ऐसा धूमकेतु मिला है जिससे सौरमंडल के बनने और उसके विकास के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। यह शोध साइंस एडवांसिस नाम की पत्रिका में कल प्रकाशित हुआ।
 
‘मैन्क्स’धूमकेतु का नाम बिना पूछ वाली बिल्लियों की एक नस्ल पर रखा गया है। यह धूमकेतु चट्टानों जैसी सामग्री से बना है जो आमतौर पर धरती के करीब पायी जाती है। ज्यादातर धूमकेतु बर्फ और अन्य जमे हुए पदार्थों से बने होते है और सौरमंडल से दूर जमी हुई अवस्था में बनते हैं।  
 
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह नया धूमकेतु पृथ्वी की तरह इसी क्षेत्र में बना होगा और फिर जैसे गुरुत्वाकर्षण बल के कारण सितारों को धकेला जाता है वैसे ही इसे भी सौरमंडल के पिछले हिस्से में धकेला गया होगा। वैज्ञानिक अब यह पता लगाने की कोशिश में लगे हैं कि कितने और धूमकेतु मौजूद है। इससे यह पता चल सकता है कि कैसे और कब सौरमंडल अपनी मौजूदा आकृति में बना। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static