इस स्मार्टफोन लीकर से कंपनियां भी हैं हैरान, जानिए क्या है मामला

1/31/2016 4:02:45 PM

जालंधरः अगर आप स्मार्टफोन के बारे में जानकारी रखना पसंद करते हैं और ट्विटर पर एक्टिव रहते है तो आपको @evleaks के ट्विटर हैंडल के बारे में शायद पता होगा। evleaks को चलाने वाले का नाम Evan Blass है और इससे कंपनिया भी हैरान रहती है क्योंकि यह शख्स स्मार्टफोन के लांच से ही पहले ही फोन्स की जानकारी और उसकी फोटोज को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर देता है। इसी बात को लेकर Evan Blass को टैक जगत और टैक कंपनियों की नजर में शाया रहता है। 

Evan Blass को दुनिया का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध स्मार्टफोन लीकर माना जाता है और इसे ‘स्मार्टफोन लीकर’ जैसा टाइटल भी हासिल है। इस शख्स से दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक कंपनियां और गैजेट मेकर्स परेशान रहती हैं। इनका काम है कोई भी फोन लांच हो, उससे पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर उसके बारे में जानकारियां लीक कर दो। या फोन की फोटो पोस्ट कर दो। हाल ही में इवान ने ट्वीट किया है कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 850 में 5.7 इंच एचडी डिस्प्ले और 2 GB रैम के साथ क्वालकॉम प्रोसेसर देने वाला है। उन्होंने होंजो नाम से माइक्रोसॉफ्ट के एक फोन की फोटो भी पोस्ट की है। माना जा रहा है यह लूमिया 850 ही है।

2012 में इवान के द्वारा इस तरह का पहला ट्वीट किया गया था। जुलाई 2012 में तो उन्होंने केवल एक महीने में ही लांच से पहले 8 फोन के फीचर्स लीक किए थे। इसके बाद लगातार इस तरह के ट्वीट होने लगे और उनका ट्विटर अकाउंट @evleaks तेजी से प्रसिद्ध होने लगा। नोकिया लूमिया 720, सोनी एक्स्पीरिया जेड, HTC one, LG ऑप्टीमस F5, Moto X जैसे फोन्स के फीचर्स और फोटो के खुलासे को इवान की सबसे बड़ी सफलता माना जाता है। उन्होंने इनके बारे में जो भी बताया वो प्रोडक्ट लांच होने पर वैसा ही निकला। 

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप इतनी सटीक जानकारियां कैसे जुटाते हैं तो उन्होंने इसका श्रेय अपने अच्छे स्रोत, साथियों और भाग्य को दिया था। इवान के ट्विटर अकाउंट के 1,94000 फॉलोअर्स हैं। 

ऐसा नहीं है कि इवान कभी लीक करने में असफल नहीं हुए हो। उन्होंने सैमसंग गैलेक्सी एस4 के बारे में काफी गलत बता दिया था। इसके बाद उनके फॉलोवर्स ने काफी नाराजगी भी जताई थी। इवान ने 3 अगस्त 2014 को एक ट्वीट करके कहा कि मैं लीक के बिज़नेस से रिटायर हो रहा हूं। लेकिन मज़ेदार बात यह है कि वे अब भी आए दिन ऐसी जानकारियां लीक करते रहते हैं। टेक वर्ल्ड में तो लोग उन्हें कई बार सेमी रिटायर कहते हैं। 

दरअसल, इवान मल्टीपल सिरॉसिस से पीड़ित हैं और इसी कारण उन्होंने लीकिंग जॉब छोड़कर कोई दूसरी बड़ी नौकरी करने का सोचा था। रिटायरमेंट के समय उन्होंने कहा कि इस काम से मुझे मेरी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पैसे नहीं मिल पाते हैं। इसलिए मुझे कोई दूसरी नौकरी ढूंढनी होगी। इवान ने मार्च 2014 में @evleaksIN नाम से भारत में भी अकाउंट शुरू किया। इससे पहले वे 13 अन्य विदेशी संस्करण चला रहे थे। भारत में उन्होंने पहला ट्वीट ‘नमस्ते’ किया था।  2005 से 2008 तक यहां काम करने के बाद वे पॉकेटनॉव में मैनेजिंग एडिटर भी रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static