स्काइप के नए अपग्रेड में आए लैंडलाइन कालिंग के साथ कई ओर नए फीचर्स

3/16/2016 11:30:36 AM

जालंधरः माइक्रोसॉफ्ट द्वारा वैब स्काइप के लिए एक नया फीचर पेश किया गया है जिस के साथ यूजर्स स्काइप से सीधे तौर पर मोबाइल और लैंडलाइन पर कॉल कर सकते हैं। सिर्फ़ इतना ही नहीं आप स्काइप पर यूट्यूब की कोई भी वीडियो बिना विंडो बंद किए स्काइप पर ही देख सकते हो। 

कंपनी का कहना है कि वैब के लिए स्काइप को बेहद लाभप्रद बना दिया गया है। कुछ यूजर्स जो किसी ऐसे कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं जिस में स्काइप डाउनलोड नहीं होता और यूजर्स स्काइप एप्प की बजाए वैब पर ही स्काइप का प्रयोग करना चाहते हैं उन की ज़रूरत को ख़ास रखते हुए इस को अपग्रेड किया गया है।

इस फीचर के मुताबिक यूजर्स अब स्काइप से सीधे तौर पर कम कीमत में मोबाइल फ़ोन और लैंडलाइन पर कॉल कर सकते हैं। इस से कॉल करने के लिए आपको स्काइप पर काल फोन्स पर क्लिक करना होगा और डेस्टिनेशन सलैक्ट कर नंबर डायल करना होगा। इतना ही नहीं यदि यूजर्स यूट्यूब का लिंक स्काइप में शेयर करते हैं तो उन को स्काइप की विंडो बंद करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी बल्कि वीडियो स्काइप पर ही प्ले हो जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static