इस साल स्मार्टफोन्स में आएगी नई ब्लूटूथ 5 टेक्नोलॉजी

6/20/2016 1:53:46 PM

जालंधर - ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर ब्लूटूथ 5 टेक्नोलॉजी की घोषणा की है। इस नई टेक्नोलॉजी में ब्लूटूथ 4.2 में उल्लेखनीय सुधार प्रदान किए गए हैं। इसे इस साल के आखिर तर डिवाइसिस में उपलब्ध किया जाएगा।

यह तकनीक ब्लूटूथ 4.2 से दोगुनी तेजी से और चार गुना ज्यादा रेंज पर काम करेगी। लौ पावर कंसम्पशन के साथ यह नेविगेशन में भी मदद करेगी। इस अवसर पर ब्लूटूथ SIG के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Mark Powell ने कहा है कि ब्लूटूथ 5 स्पीड को तेज करने के साथ-साथ डाटा ट्रांसफर की स्पीड को भी बेहतर कर देगा और इसकी रेंज घर की दीवारों के पार पहुंचेगी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static