एप्पल डिवाइसिस के लिए बनाया गया पॉवरफुल एम्पलीफायर

3/15/2016 1:02:02 PM

जालंधर: दुनिया में सबसे ज्यादा एक्सेसरीज एप्पल डिवाइसिस के लिए ही लॉन्च की जाती है फिर चाहे वह रिटेल स्टोर पर हो या ऑनलाइन मार्किट पर यूज़र्स इन डिवाइसिस को खरीदना काफी पसंद करते है। हाल ही में एप्पल डिवाइसिस के लिए 3.5-mm ऑडियो जैक कनेक्टर पर आधारित माइक्रो ऑडियो एम्पलीफायर विकसित किया गया है जो प्लग-एंड-प्ले तकनीक से काम कर यूज़र को लाउड हाई क्वालिटी साउंड आउटपुट देगा।

इस MFi-सर्टिफाइड डिवाइस को Pebble नाम दिया गया जो पॉकेट में आसानी से फिट हो जाएगा जिसे आप कैरी कर कहीं भी आसानी से लेकर जा सकेंगे। इस छोटी सी डिवाइस को बैटरी फ्री और अल्ट्रा लाइट तकनीक से बनाने के साथ इसमें एप्पल-सर्टिफाइड ऑडियो चिप शामिल की गई है जो 24-bit/192 kHz हाई रेसोलुशनम्यूजिक आउटपुट देती है। इस डिवाइस के माइक्रोफोन से आप कॉल्स को एक्सेप्ट कर सकेंगे साथ ही दिए गए बटन्स से म्यूजिक ट्रैक्स को भी बदल सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस डिवाइस को $45 में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध किया जाएगा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static