प्लूटो के चंद्रमे पर भी था विशाल समुन्दर

2/19/2016 4:12:42 PM

जालंधर: नासा के मुताबिक प्लूटो के एक चंद्रमा पर बहुत समय पहले एक विशाल आकार का समुद्र था। हाल ही में नासा की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में फ्रीज हुए समुद्र के अंश दिखे हैं। टूटी सतेह से बनीं पपड़ियों में साफ़ दिख रहा है कि इस चंद्रमा पर किसी समय काफी मात्रा में पानी मौजूद था। 

कैरन नाम का यह चंद्रमा प्लूटो से आकार में थोड़ा ही छोटा है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि इसकी सतह पहले पानी और बर्फ़ के साथ बनी हुई थी। जब यह चंद्रमा अपने शुरुआती समय में था तो उस समय के पानी को कैरन के ही रेडियो एक्टिव ऐलीमैंटस ने अपने आप सोख लिया था। इसकी दरारें 4 मील तकरीबन (6.5 कि. मी.) गहरी हैं जोकि ग्रेड कानियन से 4 गुणा ज़्यादा है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static