नई Paper mario गेम का हो रहा है बेसब्री से इंतजार

3/5/2016 10:04:15 AM

जालंधर : गेम्स के बारे में बात करते हुए इस बार हम बताने जा रहे हैं सुपर मारियो सीरीज में अपनी अलग फैन फालोइंग बनाने वाली पेपर मारियो गेम के बारे में। यह सीरीज हमारे लिए हर बार कुछ न कुछ फ्रैश लाती है जिसे हर उम्र के गेमर्स काफी पसंद करते हैं। इस बार इस गेम में रंगों को चुना गया है, साथ ही गेम का नाम रखा गया है पेपर मारियो कलर सप्लैश। इस गेम की थीम रंगों और पेंट आदि के साथ संबंधित है। यह गेम आपको एक ऐसी प्रिज्म आइलैंड नाम की दुनिया में ले जाएगी जो रंगों से भरपूर होगी। 
 
इस गेंम में पेपर मारियो का चैलेंज यह है कि प्रिज्म आइलैंड के रंग सूख रहे हैं जिसे पेपर मारियो अपने रंगदार हैमर के साथ आइलैंड को बचाएगा। इस गेम की डिवैल्पर निन्टेंडो है जिसने इस गेम की रिलीजिंग डेट के बारे में अभी नहीं बताया परन्तु इस गेम के इस साल के अंत तक लांच हो जाने की उम्मीद की जा रही है जिसका हर उम्र के गेमर को बेसब्री से इंतजार है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static