हबल से 100 गुना बड़ा होगा नासा का नया टेलिस्कोप

2/20/2016 6:24:23 AM

वाशिंगटन : नासा ने हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी से करीब 100 गुना बड़े दूरदर्शी पर काम शुरू किया है, जिससे डार्क मैटर के रहस्यों को जानने और एलियन की खोज को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नासा ने कहा है कि वाइड फील्ड इंफ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (डब्ल्यूफर्स्ट) की मदद से अनुसंधानकर्ताओं को ब्रह्मांड के विकास के क्रम को समझने में मदद मिलेगी। इससे हमारे सौर मंडल के बाहर की दुनिया को खोजने में मदद मिलेगी। साथ ही यह वैसे ग्रहों की तलाश में हमारे अनुसंधान को आगे बढ़ायेगा जहां जीवन की संभावना है। 

मैरीलैंड स्थित नासा का गोडार्ड अंतरिक्ष उड़ान केंद्र इस मिशन का नेतृत्व कर रहा है। अंतरिक्ष यात्री और वाशिंगटन में नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर जॉन ग्रन्सफेल्ड ने कहा, ‘‘डब्ल्यूफर्स्ट में दुनिया के रहस्यों के बारे में हमारी आंखे खोलने की क्षमता है, लगभग वैसे ही जैसे हबल ने किया।’’  इस दूरदर्शी को वर्ष 2025 के आस-पास लांच किए जाने की संभावना है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static