2,000 रुपए कम हुई OnePlus 2 की कीमत
3/15/2016 3:09:26 PM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 2 की कीमत में कटौती की है। इसके साथ ही वनप्लस 2 का 16GB मॉडल भी उपलब्ध है जो अब 20,999 रुपए में उपलब्ध होगा जबकि वनप्लस 2 64GB मॉडल के लिए आपको 22,999 रुपए चुकाने होंगे। दोनों फोन की कीमत में 2,000 रुपए की कमी की है।
वनप्लस द्वारा ब्लाॅग पर दी गई जानकारी के अनुसार अब वनप्लस 2 नई कीमत के साथ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। उपभोक्ता अमेजन इंडिया से इसे खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी ने ब्लाॅग पर यह भी लिखा है कि इसे अप्रैल फूल्स डे का कोई मजाक न समझें।
वनप्लस 2 के फीचर्स की बात की जाएं तो इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080पिक्सल है। फोन को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन के 16जीबी माॅडल में 3GB और 64GB माॅडल में 4GB रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13 MP रीयर और 5 MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर 4G एलटीई सपोर्ट के अलावा ब्लूटूथ और वाईफाई दिए गए है। फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा के साथ वनप्लस 2 में पावर बैकअप के लिए 3,300MAh की बैटरी उपलब्ध है।

