Nikon D3400 ऑलवेज-ऑन ब्लूटुथ वाला एंट्री लेवल DSLR

8/19/2016 9:56:00 AM

जालंधर : निकॉन ने आधिकारिक रूप से अपने नए एंट्री लेवल डी.एस.एल.आर. की घोषणा कर दी है। निकॉन डी3400 नाम का यह एंट्री लेवल डी.एस.एल.आर. कैमरा डी3300 और डी3200 का नया वर्जन है। नए कैमरे में ज्यादा बदलाव तो नहीं किए गए हैं लेकिन इसमें एक ऐसे फीचर (स्नेपब्रिज सॉफ्टवेयर, हर वक्त काम चलता रहने वाला ब्लूटुथ लो एनर्जी कनैक्शन) को एड किया गया है जो एंट्री लेवल डी.एस.एल.आर. कैमरे में नया है। ब्लूटुथ लो एनर्जी कनैक्शन की मदद से कैमरा स्मार्टफोन्स पर फोटोज सैंड करेगा और इसके लिए वाई-फाई की जरूरत नहीं होगी। स्नेपब्रिज इसमें नया फीचर है लेकिन यह बात भी गौर करने वाली है कि डी3300 को 2 वर्ष पहले पेश किया गया था। 

 

हल्का

निकॉन डी3400 अपने पुराने वर्जन डी3300 से हल्का है व डी3300 से बेहतरीन भी है। निकॉन के मुताबिक डी3400 का वजन 395 ग्राम और यह डी3300 से 15 प्रतिशत हल्का है। इस एंट्री लेवल डी.एस.एल.आर. कैमरे में 24.2 मैगापिक्सल सी.एम.ओ.एस. सैंसर लगा है जो डी3300 में भी देखने को मिला था और इसमें एक बार फिर लो पास फिल्टर दिया गया  है।  डी3300 की  तरह  इसमें भी श्वङ्गक्कश्वश्वष्ठ ४ इमेज प्रोसैसर लगा है। निकॉन के मुताबिक इसका आई.एस.ओ. 25,600 है और बैटरी डी3300 से दोगुना (1,200 शॉट्स) ज्यादा चलती है। 

 

खास बातेंः

कम्पनी डी3400 को काले और लाल रंग में बेचेगी और इसके साथ निकॉन का नया इमेज स्टैबलाइजेशन और 18-55 एम.एम. एफ3.5-5.6 लैंस होगा। हालांकि अगर कोई इसका बिना इमेज स्टैबलाइजेशन  वाला कैमरा खरीदना चाहता है तो वह थोड़ा सस्ता मिल जाएगा। इसके अलावा कम्पनी ने एक अन्य 70-300 एम.एम. एफ4.5-6.3 टैलीफोटो लैंस का विकल्प भी पेश किया  है  जो  इमेज  स्टैबलाइजेशन  और बिना  इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आएगा। 

 

कीमतः 

निकॉन डी3400 की कीमत 650 डॉलर (लगभग 43,450 रुपए) से शुरू होगी और इसकी कीमत 999 डॉलर (लगभग 66,750 रुपए) तक होगी। यह कैमरा सितम्बर में उपलब्ध होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static