स्टीलसीरीज ने पेश किया माॅड्यूलर गेमिंग माऊस
5/28/2016 1:00:20 PM

जालंधर : स्टीलसीरीज कम्पनी ने रायवल 700 (Rival 700) मार्कीट में पेश किया है जो एक फेंसी गेमिंग माउस है। इससे वीडियो गेम खेलना और भी मजेदार बन जाएगा। इस माउस में ओएलईडी (OLED) स्क्रीन दी गई है जिसमें आपका डाटा दिखाई देता है। सैंस्टीविटी रेंजिंग के साथ एक आॅप्टिकल सैंसर भी दिया गया है। 100 से 16,000 सी.पी.आई.(काऊंट प्रति इंच) और आप अपनी पसंद के हिसाब से भी केबल का चयन कर सकते हैं।
इस में दो तरह की केबल दीं गई हैं जिनमें नोटबुक गेमिंग के लिए (3 फुट लम्बी) रबड़ की केबल और डेस्कटॉप के लिए (6 फुट लम्बी) नायलन की केबल शामिल हैं। इस माउस की शुरुआती कीमत 99.99 डाॅलर (लगभग 6700 रुपए) है।