XBox One S के लांच को लेकर सामने आई जरूरी जानकारी

7/19/2016 1:13:32 PM

जालंधर : एक्स बाॅक्स के छोटे वेरिएंट एक्सबाॅक्स वन एस को ई3 2016 में पेश किया गया था और इसमें कुछ सुधार किए गए हैं। अब माइक्रोसाॅफ्ट ने इसके लांच के बारे में भी जानकारी दे दी है। कम्पनी के मुताबिक कुछ देशों में 2 टीबी वाले एक्सबाॅक्स वन एस को अगस्त 2 को लांच किया जाएगा। इसका मतलब है कि माइक्रोसाॅफ्ट स्टोर डाॅट काॅम से इसे प्री-आर्डर कर सकते हैं।

एक्सबाॅक्स वन एस को ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमरीका में लांच किया जाएगा। फिलहाल कम्पनी ने भारत में इसके लांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और कीमत व उपलब्धता के बारे में भी कुछ नहीं बताया है।

अंतरराष्ट्रीय कीमत

2 टीबी एक्सबाॅक्स एस की कीमत 399 डाॅलर (लगभग 27,000 रुपए)
500 जीबी हार्ड ड्राइव वाले वेरिएंट (जो बाद में होगा उपलब्ध) की कीमत 349 डाॅलर (लगभग 23,500 रुपए)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static