दिल्ली में सस्ती हुईं मारुति की सियाज, अर्टिगा और कैमरी हाइब्रिड

5/25/2016 10:39:38 AM

जालंधर: राजधानी दिल्ली में टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड और मारूति सुजुकी इंडिया की मध्यम आकार की सेडान सियाज तथा बहुउद्देश्यीय वाहन अर्टिगा के दाम घट गए हैंं। इन वाहनों के डीजल संस्करणों में माइक्रो हाइब्रिड प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली सरकार ने एेसे वाहनों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) घटा दिया है।   

दिल्ली में वैट की दर 12.5 से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने के बाद टोयोटा किर्लोस्कर की कैमरी हाइब्रिड के दाम 2.3 लाख रुपए कम हो गए हैं। पहले इस वाहन का दाम 33.2 लाख रुपए था जो अब दिल्ली शोरूम में घटकर 30.9 लाख रुपए रह गया है। इसी तरह वैट कटौती के बाद दिल्ली में मारति की सियाज की कीमत में 68,534 रुपए तक की कटौती होगी। इसके विभिन्न संस्करणों का दाम अब 7.68 से 9.59 लाख रुपए होगा। पहले इसकी कीमत 8.23 लाख से 10.28 लाख रुपए थी। वहीं एचएचवीएस प्रौद्योगिकी (हाइब्रिड) प्रौद्योगिकी वाली अर्टिका की कीमत में 61,891 रुपए तक की कमी आएगी। अब इस वाहन का दाम 7.08 लाख से 8.66 लाख रुपए रह गया है। पहले दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 7.58 लाख से 9.28 लाख रुपए के बीच थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static