भविष्य में नहीं होंगे कम्प्यूटर!

4/30/2016 3:07:57 PM

जालंधरः गूगल के सी.ई.ओ. सुंदर पिचाई ने भविष्य के कम्प्यूटर के बारे में जानकारी दी है। पिचाई ने एक पत्र में गूगल कर्मचारियों को बताया है कि आने वाले समय में कम्प्यूटर किसी पर्सनल असिस्टैंट की तरह काम करेगा। पिचाई के मुताबिक कम्यूटर का कांसैप्ट खत्म हो जाएगा और एक इंटैलीजैंट असिस्टैंट हर काम में आप की मदद करेगा। 

इसका एक उदाहरण गूगल नाऊ, एप्पल सिरी और अमेजन का एलेक्सा डिवाइस है जो इंंटरनैट कनैक्टिविटी के साथ ज्यादातर टाक्स पूरे करने में मदद करता है। इस बारे में बात करते हुए पिचाई ने कहा कि स्मार्टफोन टचस्क्रीन के बदले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस निराकार कम्प्यूटर को ताकत दे रहे हैं। हम "मोबाइल फर्स्ट" के बदले "आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फर्स्ट वर्ल्ड" में पहुंचेगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static