फेसबुक और WhatsApp पर मैसेज होगे और भी सिक्योर
3/16/2016 12:02:40 PM
जालंधरः एफबीआई और एप्पल के बीच चल रहे विवाद की वजह से दुनिया की कुछ बड़ी टेक कंपनियां अपने मैसेजिंग एप्प को ज्यादा सिक्योर बनाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले दिनों में कुछ कंपनियां मैसेजिंग में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन दे सकती हैं, जिसे यूजर की सिक्योरिटी में इजाफा होगा। ब्रिटिश डेली ''द गार्डियन'' की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन कंपनियों में गूगल, फेसबुक, स्नैपचैट और व्हाट्सएप्प शामिल हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक की सहायक कंपनी WhatsApp इन सब में सबसे अव्वल नजर आ रही है। कंपनी अपने एप में वॉयस कॉल और ग्रुप चैट्स में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन दूसरी कंपनियों से पहले लागू कर सकती है। आपको बता दें कि इस एन्क्रिप्शन के जरिए सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही मैसेज पढ़ सकते हैं, और इसे कोई टेलीकॉम कंपनी ट्रेस नहीं कर सकती। मैसेजिएंग एप टेलीग्राम ऐसे ही एन्क्रिप्शन को यूज करता है। गूगल भी अपने प्रोडक्ट्स के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन यूज करने के लिए ऑप्शन तलाश कर रहा है। कई देशों की सरकार इस एन्क्रिप्शन की इजाजत नहीं देती इसलिए इसे लागू करना टेक कंपनियों के लिए आसान नहीं है।

