गूगल ने लांच किया Android का नया वर्जन, जानिए क्या है इसमें खास

3/10/2016 12:55:04 PM

किटकैट, जैलीबीन और मार्शमैलौ के बाद अब आया ''Android N''

जालंधरः सर्च इंजन गूगल ने डिवेलपर्स के लिए एंड्रॉयड के अगले वर्जन ''एंड्रॉयड N'' का प्रिव्यू जारी कर दिया है। फिलहाल ''एंड्रॉयड N'' के प्रिव्यू को अभी नेक्सस स्मार्टफोन और डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है। इस एंड्रॉयड वर्जन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्प्लिट व्यू स्क्रीन है जिसके जरिए एक स्क्रीन पर दो एप्प पर काम किया जा सकता है। इसके अलावा इसका एनिमेशन और ट्रांजिशन काफी फास्ट है।
 
Multi-Window Support
इस वर्जन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स स्क्रीन पर एक बार में दो एप्प साइड बाइ साइड यूज कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप एक स्क्रीन पर व्हाट्सएप्प और फेसबुक मैसेंजर खोल कर दोनों में चैटिंग कर सकते हैं।
 
Direct Display
नए एंड्रॉयड में डायरेक्ट डिस्प्ले दिया गया है जिसके तहत यूजर्स नोटिफिकेशन में से ही किसी मैसेज का रिप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा यहां से टास्क लिस्ट भी अपडेट की जा सकती है।
 
Changed Notifications panel
एंड्रॉयड N के नोटिफिकेशन पैनलको पूरी तरह बदला गया है। पहले यह कार्ड की तरह होता था पर अब यह फ्लैट होगा, जैसे एंड्रॉयड वियर में उपलब्ध है।  इस पर क्लिक पर क्लिक करके उस नोटिफिकेशन की पूरी डिटेल जान सकते हैं।
 
Quick Settings 
एंड्रॉयड N में क्विक सेटिंग्स को इस बार ऐसा बनाया है जिसमें यूजर्स अपने मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। इसमें यूजर्स मनचाही टाइल्स ऐड कर सकते हैं। इस बार क्विक सेटिंग्स के लिए दो पेज दिया गया है जिसमे कई सारे टाइल्स ऐड की जा सकती हैं।
 
Number-blocking
एंड्रॉयड N के डेवलपर प्रिव्यू वर्जन में नंबर ब्लॉकिंग दिया गया है। अब एंड्रॉयड के सेटिंग्स से ही किसी का नंबर ब्लॉक किया जा सकता है। पहले इसके लिए थर्ड पार्टी एप्प की जरूरत होती थी जो सटीक नहीं होता था। नंबर ब्लॉक करने के बाद उस नंबर से कॉल और मैसेज नहीं आएंगे।
 
Call screening
कॉलिंग सेटिंग्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा। किसी की कॉल आने पर आप अगर उसे कॉल लॉग में नहीं रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी ऑप्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा किसी के कॉल के लिए आपको नोटिफिकेशन नहीं चाहिए तो वो भी किया जा सकता है।
 
इन सब के अलावा एंड्रॉयड के नए वर्जन में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। गूगल के मुताबिक एंड्रॉयड का यह नया वर्जन जुलाई में सभी स्मार्टफोन्स के उपलब्ध हो जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static