फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुआ वनप्लस 10,000MAh पावर बैंक
2/20/2016 11:42:26 AM

जालंधरः वनप्लस ने पिछले साल दिसंबर में 10,000MAh पावर बैंक लांच किया था। इसे लिमिटेड स्टाॅक में लांच किया गया था जो कुछ समय में ही आउटआॅफ स्टॉक हो गया था। वहीं यह पावर बैंक एक बार फिर से स्टाॅक के साथ आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। खास बात है कि इस बार यह पावर बैंक अपनी लांच कीमत से अधिक मूल्य पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है।
वनप्लस 10,000MAh पावर बैंक को 1,399 रुपए में लांच किया गया था जो कि अब 400 रुपए अधिक कीमत के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर वनप्लस 10,000MAh पावर बैंक की कीमत 1,799 रुपए रुपए दी गई है। इसके अलावा यह फोन अमेजन इंडिया पर भी लिस्ट है। किंतु वहां फिलहाल आउट आॅफ स्टाॅक दिया गया है।
वनप्लस द्वारा अपने ब्लाॅग पेज के माध्यम से 10000MAh बैटरी पावर बैंक का स्टाॅक उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। यह डिवाइस काले व सफेद दो रंगों में उपलब्ध है। इसके फीचर की बात करें तो इसमें नोटपैड जैसे डिजाइन के साथ कर्व्ड ऐज डिजाइन दिया गया है। डिवाइस में डुअल यूएसबी पोर्ट उपलब्ध हैं। जिनके द्वारा उपभोक्ता एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
वनप्लस 10000MAh पावर बैंक में चार्जिंग लेवज जानने के लिए एलईडी इंडिकेटर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पावर बैंक 6 घंटे में फुल चार्ज होता है जिसके बाद इसके माध्यम से 3 बार सिंगल चार्ज का उपयोग किया जा सकता है।