6 अरब प्रकाश वर्ष दूर से मिले संकेतों ने खोजा ‘लापता मैटर’

2/26/2016 7:30:45 AM

मेलबोर्न : खगोलविदों ने पहली बार 6 अरब प्रकाश वर्ष दूर तीव्र रेडियो विस्फोट (एफ.आर.बी.) के स्थान की पहचान की और इसका इस्तेमाल कॉस्मिक मैटर को जानने के लिए किया। इस प्रक्रिया में ‘लापता मैटर’ की मौजूदगी की पुष्टि में मदद मिली है।

‘तीव्र रेडियो विस्फोट’ (एफ.आर.बी.) का पता राष्ट्रमंडल वैज्ञानिक एवं औद्योगिक संगठन (सी.एस.आई.आर.ओ.) के आस्ट्रेलिया स्थित पाक्र्स रेडियो दूरबीन ने लगाया।

एक अंतर्राष्ट्रीय अलर्ट के चलते अन्य दूरबीनों से इस पर नजर रखी गई और कुछ ही घंटों में दुनिया भर की कई दूरबीनें संकेत ढूंढने लगीं। रहस्यमय चमकदार रेडियो रोशनी के रूप में एफ.आर.बी. आमतौर पर सैकेंड के एक सूक्ष्मतम हिस्३से की अवधि के दौरान ही कायम रहता है। उनकी उत्पत्ति का अभी तक पता नहीं लगा है क्योंकि उनके साथ कई संभावित परिघटनाएं जुड़ी होती हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static