5.5 इंच से भी बड़ा होगा एप्पल का नया आईफोन

3/10/2016 1:16:57 PM

जालंधरः स्मार्टफोन में लीड करने वाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेक कंपनी एप्पल सितंबर में iPhone 7 लांच करने की तैयारी में है और खबर आ रही है कि iPhone में 5.8 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जाएगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे iPhone 7 में दिया जाएगा ।

रिपोर्ट के मुताबिक AMOLED डिस्प्ले वाला आईफोन 2017 के आखिर में या 2018 के शुरूआत में लांच हो सकता है। इस रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस साल कंपनी iPhone 7 Plus का दो वैरिएंट लांच करगी। दोनों कथित आईफोन में से एक सिंगल लेंस कैमरा सेटअप के साथ होगा जबकि दूसरा ड्यूल लेंस कैमरा के साथ। ड्यूल लेंस कैमरे वाले को कंपनी iPhone Pro का नाम दे सकती है।

आपको बता दें कि एप्पल फिलहाल 4, 4.7 और 5.5 इंच के आईफोन बेचता है जिसमें सबसे बड़ा फोन iPhone 6S Plus है। इसके अलावा कंपनी ने अभी तक किसी आईफोन में AMOLED डिस्प्ले यूज नहीं किया है। फिलहाल इस डिस्प्ले का यूज Galaxy S7 और दूसरे हाई एंड डिवाइस में किया जाता है। रिपोर्ट से यह भी सामने आया है कि सैमसंग पहली कंपनी होगी जो एप्पल को AMOLED डिस्प्ले देगी, साथ ही LG डिस्प्ले और जापान डिस्प्ले भी एप्पल को यह स्क्रीन प्रोवाइड कराएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static