अब सिर्फ 20 मिनट में आपको न्यूयॉर्क पहुंचाएगा ये विमान
1/31/2016 12:34:53 PM

जालंधरः अब लंदन की यात्रा मात्र 11 मिनट में और न्यूयॉर्क से सिडनी की 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी। जी हां यह सब संभव हो पाएगा क्योंकि कनाडा की कंपनी बॉम्बडिया इंक के इंजीनियर चार्ल्स बॉम्बडिया ने एक ऐसा हाइपरसोनिक जेट का कॉन्सेप्ट तैयार किया है जिसे जरिए यह संभव हो पाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बडिया ने बताया कि एंटिपोड नाम का ये विमान 24 मैक या उससे अधिक की गति पकड़ कर सकता है। यह एंटिपोड कॉनकोर्डे से 12 गुना तेज होगा। इस कॉन्सेप्ट के हकीकत में बदलने पर दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा करीब 20 मिनट में हो सकेगी।
बॉम्बडिया के अनुसार एंटिपोड एक ऐसा विमान होगा जिसके दोनों ओर रॉकेट बूस्टर्स लगे होंगे जिनकी मदद से यह 40 हजार फीट की ऊंचाई पर 5 मैक की रफ्तार से उड़ान भर सकेगा। जो बाद में 24 मैक की रफ्तार पकड़ लेगा।