कोई फिटनेस ट्रैकर नहीं, ये एप्स रखेंगे आपको फिट

2/1/2016 1:11:07 PM

जालंधर : स्मार्टफोन चाहे एंड्रॉयड पर चलता हो या आई.ओ.एस. (आईफोन ऑप्रेटिंग सिस्टम) पर, हर ऑप्रेटिंग सिस्टम के एप स्टोर में आपको ऐसे हजारों एप्स मिल जाएंगे जो फिटनेस का ध्यान रखते हैं। मगर फिटनेट के लिए आप सभी एप्स का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में नहीं कर सकते। इसीलिए हम कुछ ऐसे फिटनेस एप्स के बारे में बताने जा रहा हैं जो एंड्रॉयड और आई.ओ.एस. डिवाइस में टॉप पर हैं। यहां ध्यान देने योग्य है कि इस एप्स की सबसे खास बात है कि यह सभी एप्स फ्री में इस्तेमाल किए जा सकते हैं और इसके लिए किसी फिटनेस ट्रैकर की जरूरत भी नहीं है। आईए जानते हैं इन एप्स के बारे में - 

MyFitnessPal 

कीमत : इसे फ्री में डाऊनलोड और इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अलग से इसकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो महीने के 678 रुपए और साल के 3,393 रुपए खर्च कर इसकी सर्विस पा सकते हैं।  

उपलब्ध : यह एप एंड्रॉयड, आई.ओ.एस. और विंडोज फोन पर उपलब्ध है।  

क्या है इस एप में पसंद करने योग्य : अपने खाने की आदत को ट्रैक करने का यह एक आसान तरीका है। बारकोर्ड को स्कैन कर कम्पनी के डाटाबेस से 5 मिलियन खाने की चीजों के न्यूट्रिशन्स और कैलोरी का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा MyFitnessPal एप कई सारे फिटनेस एप्स जैसे फिटबिट, गार्मिन, पोलर, मिसफिट और विथिंग्स से कनैक्ट हो सकता है। 

Fitbit

कीमत : फ्री में डाऊनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपनी एक्टीविटी की प्रतिक्रिया और ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं तो इसकी सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

उपलब्ध : एंड्रॉयड, आई.ओ.एस. और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध है। 

क्या है पसंदीदा : फिटबिट एप आपको रोज की एक्टीविटी के बारे में आसानी से जानकारी देता है। यह एप भोजन का सेवन, पानी पीने और दैनिक वजन के बारे में जानकारी देता है। हालांकि यह इस एप का सबसे अच्छा पार्ट नहीं है। यह एप तब कमाल का बन जाता है जब आप फिटनेस ट्रैकिंग को दोस्तों के साथ शेयर करते और उनसे प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसके अलावा अगर आप नींद को ट्रैक करना चाहते हैं तो फिटबीट के फिटनेस ट्रैकर की सहायता ले सकते हैं।

Nike Training Club

कीमत : फ्री में इस्तेमाल और डाऊनलोडिंग 

उपलब्ध : एंड्रॉयड और आई.ओ.एस. पर है यह एप  

क्यों है बेहतरीन : नाइकी ट्रैनिंग क्लब 100 से ज्यादा फ्री वर्कआऊट्स की वीडियोज प्रदान करता है जिससे शुद को फिट रखने में यूजर को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। एप के जरिए 4 सप्ताह का ट्रैनिंग प्रोग्राम भी मिलता है जिससे पतला और मजबूत बना जा सकता है।  

Argus

कीमत : फ्री में डाऊनलोड और इस्तेमाल की आजादी। हालांकि ज्यादा फीचर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है।  

उपलब्धता : यह एप एंड्रॉयड और आई.ओ.एस. डिवाइसिस के लिए उपलब्ध है। 

पसंद का कारण : अर्गस ऐसा एप है जिसमें ट्रैकिंग एक्टिविटीज, वर्कआऊट्स, वजन कम करने और नींद को ट्रैक करने की जानकारी मिलती है। इन सब कामों के लिए यूजर को किसी तरह के फिटनेस ट्रैकर की जरूरत भी नहीं पड़ती और सारा काम 

आईफोन या एंड्रॉयड में उपलब्ध एप की मदद से हो जाता है, जो इस एप की अच्छी बात है। इसके अलावा फोन में दिए कैमरा फ्लैश की मदद से हार्ट रेट का भी पता चल जाता है।  

Fitocracy

कीमत : इसे फ्री में डाऊनलोड कर सकते हैं लेकिन ज्यादा फीचर्स के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इस एप में अलग से फिटनेस कोच भी उपलब्ध करवाया जाता है जिसके लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं।  

उपलब्ध : आई.ओ.एस. और एंड्रॉयड डिवाइसिस पर मिलेगा यह एप 

क्या है अच्छा : Fitocracy एक फिटनेस फन एप है। यह एप आपकी बॉडी को सही स्थिति में रखने के लिए कई तरह के फ्री वर्कआऊट्स प्रदान करवाता है। इसके अलावा कम्पनी के डाटाबेस के जरिए यूजर खुद का भी वर्कआऊट प्लान बना सकता है। इसमें अच्छी तरह से वर्कआऊट कर प्वाइट्स इकट्ठे करने होते हैं जिससे आप अलग उपलब्धियों को अनलॉक कर सकेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static