अमेजन ने पेश की नई हाई एंड डिवाइस
5/2/2016 12:58:03 PM

जालंधर: अमेजन ने अपनी इको को और बेहतर और छोटा बनाने के लक्ष्य से एक नई टैप (Tap) नाम की डिवाइस विकसित की है जिसे कंपनी की पहली इको डिवाइस से लगभग आधे आकार का बनाया गया है, जिससे इसे सुविधाजनक तरीके से कहीं भी लेकर जाया जा सकेगा।
आइए जानते है क्या खास है इस अमेजन टैप में -
360 डिजाइन:
डिजाइन की बात की जाए तो इसे (159 mm x 66 mm x 66 mm) साइज के साथ 360 डिग्री डिजाइन और 470 ग्राम वजन का बनाया गया है जिससे इसे पॉकेट में डालकर या बैग में रख कर कहीं भी आसानी से लेकर जाया जा सकेगा।
हाई एंड ब्लूटूथ स्पीकर:
$129 (लगभग 8559 रूपए) कीमत होने पर भी इसे एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर कहा जा सकता है क्योंकि इसमें 1.5 इंच (ड्यूल पैसिव रेडिएटर्स के साथ) बास ड्राइवर्स दिए गए हैं जिससे यह म्यूजिक की स्ट्रीमिंग करते समय क्लियर क्रिस्प 360 डिग्री साउंड आउटपुट देता है।
अन्य फीचर्स:
इससे आप म्यूजिक, ऑडियो बुक्स और वेदर फोरकास्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं लेकिन ऐसा करने के लिए आपको इसे Wi-Fi इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा।