इलेक्ट्रिक बाइक से बनाया गया नया वर्ल्ड रिकार्ड (देखें वीडियो)
3/10/2016 3:19:39 PM
जालंधर: KTM ऑस्ट्रिया की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है जो अपनी तेज तरार मोटरसाइकिल्स को लेकर दुनिया भर में काफी मशहूर है। इस कंपनी के रैली राइडर Francisco Lopez ने दुनिया की सबसे ऊंची सक्रिय ज्वालामुखी पर KTM Freeride E-XC इलेक्ट्रिक बाइक से चढ़ाई की जिसकी उंचाई समुद्र तल से 6,080 मीटर ऊपर थी। ऐसा करने पर वह दुनिया के पहले राइडर बना गए हैं जिन्होंने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के साथ ऐसा किया जिससे इनका नाम Guinness World Record में भी शामिल किया गया।
Lopez का कहना है कि ऐसा करने पर उन्होंने कम ऑक्सीजन की स्थिति और 25º C (-13º F) से भी नीचे के तापमान को सहा है और साथ ही ज्वालामुखी पर काफी समय भी बिताया है जिससे उनहोंने इस रिकार्ड को प्राप्त किया, साथ ही कहा गया कि ऐसा करने के लिए उन्होंने Freeride E-XC बाइक की स्टॉक को लेकर थोड़े बदलाव जरूर किए थे लेकिन उन्होंने कहा कि बाइक की बैटरी और सर्किट फ्रीज ना हो ऐसा इसलिए किया गया था। Lopez के इस ऑफ राइडिंग टूर की वीडियो को आप उपर देख सकते है।

