BMW ने रिव्यु में पेश किया नया मैक्सी स्कूटर

5/2/2016 11:48:53 AM

जालंधर: जर्मन की लग्जरी कार और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी BMW ने रिव्यु के साथ दो नए C650 स्कूटरों को पेश किया। कंपनी इन दोनो स्कूटरों को Sport और GT मॉडल्स के विकल्प में उतारेगी। 
आइए जानते है क्या खास है इस BMW के स्कूटरों में -
इंजन:
इस स्कूटर के दोनो ही मॉडल्स में ताइवान की कंपनी Kymco द्वारा बनाया गया 647cc पैरल्ल ट्विन इंजन दिया जाएगा, जो 60 हार्सपावर के साथ 63 Nm का टार्क जनरेट करेगा। इसकी टॉप स्पीड 180 km/h (112 mph) की होगी।
स्टोरेज:
स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 60 लीटर की स्टोरेज स्पेस दी गई है जिसे आप "Flexcase" स्टोरेज कम्पार्टमेंट की मदद से और बढ़ा सकते है।
डिजाइन:
फ्रंट में 270 mm ड्यूल डिस्क ब्रेक्स के साथ इसमें 15-इंच के अलाय व्हील्स मौजूद हैं।
माइलेज:
यह स्कूटर 4.5 लीटर इंधन में 100 किलोमीटर तक का रास्ता तय करेगा। 
कीमत: 
उम्मीद की जा रहगी है कि इसे $10,095 (6,70055 रूपए) कीमत से लेकर $10,595 (7,03243 रूपए) कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static