सेल्फी के शौकिनों के लिए Fujifilm ने लांच किया मिनी 70

10/3/2015 11:46:43 AM

नई दिल्लीः सेल्फी के शौकिनों के लिए फुजीफिल्म ने इंसटेक्स मिनी सीरीज में नया कैमरा मिनी 70 लांच किया है। कंपनी द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह कैमरा 23 अक्तूबर को मर्किट में उपलब्ध होगा।
 
फुजीफिल्म इंसटेक्स मिनी 70 के फीचर्स की बात करें तो इसमें इसमें यूजर्स के सेल्फी क्रेज को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सेल्फी मोड का उपयोग किया है। जिसके द्वारा आप शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। यह डिवाइस आकर्षक डिजाइन के साथ तीन नए रंगों में उपलब्ध होगा।
 
कंपनी का कहना है कि इंसटेक्स मिनी 70 न केवल युवा महिलाओं को पसंद आएगा बल्कि 20 से 30 वर्ष के पुरूषों को भी अवश्य पसंद आएगा। इसमें आॅटो एक्सपोजर कंट्रोल फंक्शन दिया गया है जिसके द्वारा मेन सब्जेक्ट के साथ ही बैकग्राउंड भी काफी ब्राइट क्लिक होगा। इंसटेक्स मिनी 70 के द्वारा आप किसी भी मौके पर आसानी से शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। वहीं सेल्फी फोटोग्राफी के लिए उपभोक्ताओं को सेल्फी मोड सलेक्ट करना होगा। 
 
साथ ही यदि आप बेहतरीन ग्रुप फोटो लेना चाहते हैं तो इसे ट्राईपोड में लगाकर सेल्फ टाइमर फंक्शन का उपयोग कर सकते हैं। यह इंसटेक्स मिनी 70 जल्द ही जापान में सेल के उपलब्ध होने के साथ 100 अन्य देशों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें एशिया, यूरोप और यूनाइटेड स्टेटस शामिल है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static