फेसबुक के शेयरों में आई ऐतिहासिक गिरावट, 83 खरब रुपए का नुकसान

7/27/2018 12:41:27 AM

जालंधरः अपनी कंटेंट पॉलिसी और प्राइवेट डेटा की सुरक्षा को लेकर आलोचनाओं के घेरे में रहे फेसबुक के वित्तीय प्रदर्शन पर अब तक ज्यादा असर नहीं पड़ा था लेकिन दूसरी तिमाही में सेल्स के आंकड़े कम रहने का असर कंपनी के शेयरों में दिखा और गुरुवार को इसमें 20 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। इससे कंपनी के मार्केट वैल्यू में 120 अरब डॉलर (लगभग 83 खरब रुपए) से ज्यादा की गिरावट आ गई।

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में जितनी कंपनियों के शेयर गिरे थे और उनमें सबसे ज्यादा गिरावट फेसबुक के शेयरों में थी। अमेरिकी शेयर बाजार में सुबह नौ बजे इसके शेयर 179 के आसपास ट्रेड कर रहे थे। भारी गिरावट के बाद फेसबुक सीएफओ डेविड वेनर ने कहा कि तीसरी और चौथी तिमाही में भी रेवेन्यू में गिरावट आएगी। 

फेसबुक के यूजर्स की संख्या में गिरावट
फेसबुक के जून में 1.47 अरब डेली एक्टिव यूजर्स थे। प्राइवेसी के मामले में कंपनी के घिरने के बाद इसके यूजर्स की संख्या घटने लगी है। अमेरिका और कनाडा में इसके यूजर में कमी आई है। वहां इसके 18.5 करोड़ यूजर हैं। यूरोप में इसके यूजर्स में एक फीसदी की गिरावट आई है और यह 2.79 करोड़ पर पहुंच गई है।हालांकि इस अवधि में फेसबुक के यूजर्स की संख्या में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

Pardeep