22 सितंबर से शुरू होगी Renault Premium SUV Captur की बुकिंग

9/19/2017 10:15:38 PM

जालंधर- फ्रांस की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ ने कुछ दिन पहले अपनी नई एसयूवी कैप्टर का वीडियो टीजर जारी किया था। अब कंपनी ने इस कार की बुकिंग डेट की घोषणा कर दी है।जानकारी के अनुसार इस नई कार की आधिकारिक बुकिंग 22 सितंबर 2017 से सभी रेनॉ शोरूम पर शुरू कर दी जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी कार की लांच डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रेनॉ नई एसयूवी कैप्टर को अक्टूबर में ही लांच करेगी।

PunjabKesari
इंजन

कंपनी ने इस कार में 1.5-लीटर का डीजल इंजन लगाया है जो 108 बीएचपी पावर जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर का इंजन कंपनी इस कार में दे सकती है जो 105 बीएचपी पावर और 142 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। रेनॉ इस कार के डीजल वेरिएंट में 6-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स दे सकती है।

PunjabKesari
फीचर्स

इस नई कार में लगी वी-शेप्ड क्रोम ग्रिल कार को बेहतरीन लुक देती है। कंपनी ने कार में नए प्योर विजन हेड लैंप्स लगाए हैं जो पूरी तरह एलईडी हैं और ऑडी-एस्क डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स कार को शानदार लुक देते हैं।


इसके साथ ही कार में डेटाइम रनिंग लाइट्स, छोटे आकार की एलईडी टेललाइट औैर स्प्लिट-स्पोक पेटल शेप वाले अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। अब देखना होगा कि लांच होने के बाद इस कार को लोगो से कैसा रिस्पांस मिलता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static